बुधवार, 28 अक्टूबर 2026तह तक तहकीकात, मुद्दे की बात, मुद्दत के बाद।
ई-पेपर
मध्य प्रदेश

सहायक आयुक्त ने किया बस स्टैण्ड, सब्जी मंडी व सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण सफाई कर्मियो को शहर की बेहतरीन साफ सफाई करने के दिए निर्देश;

सहायक आयुक्त ने किया बस स्टैण्ड, सब्जी मंडी व सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण

लेखक नरेंद्र बुधौलिया
सहायक आयुक्त ने किया बस स्टैण्ड, सब्जी मंडी व सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण सफाई कर्मियो को शहर की बेहतरीन साफ सफाई करने के दिए निर्देश;
साझा करेंFacebookXWhatsApp

नगर पालिक निगम सिंगरौली की सहाकय आयुक्त व नोडल अधिकारी स्वच्छता रूपाली द्विवेदी ने आज अपने प्रातः भ्रमण में बस स्टैंड बैढ़न में बने सुलभ शौचालय यात्री प्रतीक्षालय सब्जी मंडी औचक निरीक्षण कर साफ सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होने साफ सफाई को लेकर कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निदान करने के निर्देश देने के साथ ही कहा कि अगली बार साफ सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिली तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होने सुलभ इंचार्ज एवं सफाई इंचार्ज को सफाई व्यवस्था हेतु निर्देशित किया।

सहायक आयुक्त ने किया बस स्टैण्ड, सब्जी मंडी व सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण;-

सहायक आयुक्त ने शहरवासियों से साफ सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होने

कहा कि यह सही है कि शहर की साफ सफाई व्यवस्था का कार्य निगम का है मगर नागरिको का भी कर्तव्य बनता है कि शहर की साफ सफाई व्यवस्था में अपना सहयोग दे। हर घर परिवार के लोग कम से कम अपने घर की पूर्ण जिम्मेदारी ले की कचड़ा खुले में नही फेकेंगे निगम द्वारा संचालित कचड़ा वाहन में ही सूखे एवं गीले कचरे को अलग अलग कर के देगे। उन्होने कहा कि यह शहर हमारा आपका अपना है आइए हम सभी मिलकर साफ सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने में एक अच्छे नागरिक होने का कर्तव्य निभाए। उन्हाने शहर की सड़को में आवारा घूम रहे पशुओ को पकड़कर गोशाला में छोड़ने के भी निर्देश दिए। इस दौरान नवजीवन विहार प्रभारी सन्तोष तिवारी, अमरेश पाण्डेय अशोक त्रिपाठी रामशरण, सीटाडेल इंचार्ज रावेन्द्र सिंह, सुलभ इंचार्ज अविनाश सिंह सहित व्यापारी गण उपस्थित रहे।

साझा करेंFacebookXWhatsApp

संबंधित खबरें