बेटी से लेफ्टिनेंट तक का सफर – आयुषी वर्मा की कहानी
आज विंध्य सत्ता न्यूज़ आप सभी के सामने एक ऐसी बेटी की कहानी लेकर आया है , जिसने पूरे विंध्य अंचल का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। यह कहानी है – रीवा की आयुषी वर्मा की, जो अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन चुकी हैं।

इस ख़बर को पूरा देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
बेटी से लेफ्टिनेंट तक का सफर – आयुषी वर्मा की कहानी"
आज विंध्य सत्ता न्यूज़ आप सभी के सामने एक ऐसी बेटी की कहानी लेकर आया है , जिसने पूरे विंध्य अंचल का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। यह कहानी है – रीवा की आयुषी वर्मा की, जो अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन चुकी हैं।
और खास बात यह है कि आयुषी विंध्य की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनी हैं।
कहते हैं ना,
"सपने उन्हीं के पूरे होते हैं, जो उन्हें पूरा करने की हिम्मत रखते हैं।
आयुषी ने भी एक सपना देखा — देश की सेवा का, वर्दी पहनकर मातृभूमि की रक्षा का, और उसे साकार भी किया।
आयुषी का सफर एक साधारण परिवार से शुरू हुआ। उनके पिता रमेश वर्मा, रीवा के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर हैं। और उसी स्कूल से आयुषी ने अपनी पढ़ाई पूरी की।



