मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026तह तक तहकीकात, मुद्दे की बात, मुद्दत के बाद।
ई-पेपर
लाइफस्टाइल

रक्षाबंधन की धूम, राखियों की चमक और मेहंदी की महक से गुलजार बाजार

रक्षाबंधन की धूम:

लेखक नरेंद्र बुधौलिया
रक्षाबंधन की धूम, राखियों की चमक और मेहंदी की महक से गुलजार बाजार
साझा करेंFacebookXWhatsApp

रक्षाबंधन का पर्व आते ही शहर के बाजारों में चारों तरफ उत्साह और रौनक का माहौल है। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को संजोने वाला यह त्योहार नजदीक आते ही राखियों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। शहर के मुख्य बाजार, गलियां और चौक रंग-बिरंगी राखियों और सजावट से जगमगा उठे हैं।

सुंदर-सुंदर राखियों की खरीदारी में बहनें खासा उत्साहित दिख रही हैं। इस बार बाजार में पारंपरिक राखियों के साथ-साथ नए डिजाइन और थीम वाली राखियों का बोलबाला है। चांदी की राखियों से लेकर बच्चों के लिए डोरेमोन, भीम, स्पाइडरमैन और अयोध्या में विराजमान भगवान राम की थीम वाली राखियां खूब पसंद की जा रही हैं। सबसे ज्यादा वैरायटी बच्चों की राखियों में देखने को मिल रही है, जिसमें कार्टून कैरेक्टर और सुपरहीरो डिजाइनों का जलवा है। इसके अलावा भैया-भाभी की जोड़ी वाली राखियां भी बाजार में ग्राहकों को लुभा रही हैं।

रक्षाबंधन पर्व ;-

रक्षाबंधन मिठास का भी पर्व है, और इस अवसर पर मिठाई की दुकानों ने भी पूरी तैयारी कर ली है। हलवाईयों ने तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान और मिठाइयां तैयार कर दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया है। लड्डू, बरफी, रसगुल्ला, गुजिया और काजू कतली जैसी मिठाइयों से बाजारों में मीठी खुशबू फैल रही है।

त्योहार की तैयारियों में बहनों का उत्साह देखते ही बनता है। खरीदारी के साथ-साथ वे अपने हाथों में मेहंदी रचवाने में भी व्यस्त हैं। मेहंदी के स्टॉल पर भीड़ लगी हुई है, जहां इस बार मेहंदी के अलग-अलग रंग और डिजाइन देखने को मिल रहे हैं। पारंपरिक बेल-बूटों से लेकर मॉडर्न पैटर्न वाली मेहंदी बहनों को खूब भा रही है।

सड़क किनारे और बाजारों में छोटे-छोटे अस्थायी स्टॉल से लेकर बड़ी दुकानों तक पर चहल-पहल है। त्योहार से जुड़े सामानों की बिक्री जोरों पर है। सजावट की सामग्री, मिठाई के गिफ्ट पैक और राखी के साथ मिलने वाले आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड भी लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं।

साझा करेंFacebookXWhatsApp

संबंधित खबरें