सोमवार, 26 अक्टूबर 2026तह तक तहकीकात, मुद्दे की बात, मुद्दत के बाद।
ई-पेपर
अपराध और कानून

मोरवा पुलिस ने दो डीजल चोरों को किया गिरफ्तार चोरी का 200 लीटर डीजल व बोलेरो वाहन किया गया जप्त

चोरी का 200 लीटर डीजल व बोलेरो वाहन किया गया जप्त

लेखक नरेंद्र बुधौलिया
मोरवा पुलिस ने दो डीजल चोरों को किया गिरफ्तार चोरी का 200 लीटर डीजल व बोलेरो वाहन किया गया जप्त
साझा करेंFacebookXWhatsApp

मोरवा पुलिस ने डीजल की चोरी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मोरवा निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए मंगलवार को एनसीएल की दुधिचुआ खदान से डीजल चोरी,

मोरवा पुलिस;-

कर निकाल रहे दो लोगों को घेरा बंदी कर घर दबोचा। पुलिस ने उनकी बोलेरो वाहन क्रमांक यूपी 64 एके 4198 से जरकिनों में भरे 200 लीटर डीजल जप्त किए गए हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 489/25 धारा 34 ईसी एक्ट एवं 287 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार उनके द्वारा लगातार खदान क्षेत्र में डीजल चोरी कर उन्हें सस्ते दाम पर बेचा जाता रहा है। उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक एन पी तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक उमेश अग्निहोत्री, जयराम गुप्ता, आरक्षक आकाश पटेल, सौरभ सिंह, सर्वेश यादव, अमित द्विवेदी, राकेश मोहम्मद, रियाज, ऋऋषि सिंह व संजीव सिंह की अहम भूमिका रही।

साझा करेंFacebookXWhatsApp

संबंधित खबरें