सोमवार, 26 अक्टूबर 2026तह तक तहकीकात, मुद्दे की बात, मुद्दत के बाद।
ई-पेपर
रीवा

संजय गांधी अस्पताल में बवालः नशे में धुत वॉर्ड बॉय ने सिक्योरिटी गार्ड पर किया डंडे से हमला।

संजय गांधी अस्पताल में बवालः

लेखक नरेंद्र बुधौलिया
संजय गांधी अस्पताल में बवालः नशे में धुत वॉर्ड बॉय ने सिक्योरिटी गार्ड पर किया डंडे से हमला।
साझा करेंFacebookXWhatsApp

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में बुधवार देर रात नशे में धुत वॉर्ड बॉय और सुरक्षा गार्ड के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान वॉर्ड बॉय ने सुरक्षा गार्ड पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर अमहिया थाना पुलिस और अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया।

घायल गार्ड राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि उसकी ड्यूटी 3 नंबर आईसीयू में थी। इसी दौरान वॉर्ड बॉय सौरभ त्रिपाठी, शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौज करने लगा। रोकने पर उसने डंडे से सिर पर हमला कर दिया।

महिला सुरक्षा कर्मियों से अभद्रता;

महिला सुरक्षा कर्मी नीता शुक्ला ने आरोप लगाया कि अस्पताल में तैनात कई वॉर्ड बॉय अक्सर शराब के नशे में आकर अभद्र व्यवहार करते हैं। इसकी कई बार शिकायत कंपनी प्रबंधन से की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार की घटना में भी जब महिला गार्ड घायल साथी को पुलिस थाने ले जाने लगीं, तो वॉर्ड बॉय रास्ता रोककर ऑटो के सामने खड़े हो गए।

मरीजों के परिजनों से भी करते हैं मारपीट;

घायल गार्ड राजेंद्र तिवारी ने बताया कि वॉर्ड बॉय अक्सर मरीजों के अटेंडरों के साथ भी मारपीट करते हैं। यह उनकी रोजमर्रा की हरकत बन चुकी है, जिससे अस्पताल का माहौल बिगड़ता रहता है।

जांच के आदेश,

अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने कहा कि पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

साझा करेंFacebookXWhatsApp

संबंधित खबरें