बुधवार, 28 अक्टूबर 2026तह तक तहकीकात, मुद्दे की बात, मुद्दत के बाद।
ई-पेपर
मध्य प्रदेश

बैरियर में चेकिंग के दौरान पकड़ाया वाहन,ब्योहारी वनपरिक्षेत्र का मामला पुरानी टीपी से हो रहा था नीलगिरी लकड़ी का परिवहन ;

बैरियर में चेकिंग के दौरान पकड़ाया वाहन,ब्योहारी वनपरिक्षेत्र का मामला

लेखक नरेंद्र बुधौलिया
बैरियर में चेकिंग के दौरान पकड़ाया वाहन,ब्योहारी वनपरिक्षेत्र का मामला पुरानी टीपी से हो रहा था नीलगिरी लकड़ी का परिवहन ;
साझा करेंFacebookXWhatsApp

उत्तर वनमंडल के वन परिक्षेत्र ब्योहारी अंतर्गत पुरानी टीपी से लकड़ी परिवहन का मामला सामने आया है। वन विभाग ने लकड़ी परिवहन कर रहे वाहन को जब्त कर मामले को जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने वाहन क्रमांक यूपी 33 एटी 7317 को पकड़ा, संबंधित वाहन की देवलौद बैरियर में चेकिंग की गई।

बैरियर में चेकिंग के दौरान पकड़ाया वाहन;-

वाहन में नीलगिरी की UP 33 A17217 लकड़ी लोड थी। वाहन चालक से लकड़ी परिवहन के संबंध में दस्तावेज की मांग की गई। चालक से ऑनलाइन टीपी पाई गई, जिसमें टीपी परमिट 19 अगस्त 2025 व अवधि भी 19 अगस्त 2025 लिखा पाया गया। ऑनलाइन टीपी चेक करने पर संबंधित टीपी वाहन क्रमांक यूपी 71 एटी 1067 जारी दिनांक 13 जून 2025 अवधि 15 जून 2025 पाया गया। टीपी अवैध पाए जाने पर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की गई तथा प्रकरण दर्ज किया गया। मामले में वन विभाग ने फर्जी टीपी जारी करने वाले के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराने की बात कही है। कार्रवाई में एके निगम वनपरिक्षेत्राधिकारी पश्चिम ब्योहारी, अरुणेन्द्र शेखर शुक्ला कार्यवाहक वनपाल, रामगोविन्द सिंह कार्यवाहक वनपाल, शोमनाथ तिवारी वनरक्षक, सूर्यनारायण मिश्रा वनरक्षक, बालेन्द्र त्रिपाठी स्थायी कर्मी, दयाराम सिंह स्थायी कर्मी की सराहनीय भूमिका रही।

साझा करेंFacebookXWhatsApp

संबंधित खबरें