सोमवार, 26 अक्टूबर 2026तह तक तहकीकात, मुद्दे की बात, मुद्दत के बाद।
ई-पेपर
छत्तीसगढ़ समाचार

कराते राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का दबदबा, ओवरऑल चैंपियन बना – रीवा के खिलाड़ियों ने भी चमकाया नाम।

कराते राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का दबदबा,

लेखक नरेंद्र बुधौलिया
कराते राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का दबदबा, ओवरऑल चैंपियन बना – रीवा के खिलाड़ियों ने भी चमकाया नाम।
साझा करेंFacebookXWhatsApp

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय कराते राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्ज़ा जमा लिया। तीन दिनों तक चले इस रोमांचक आयोजन में देशभर के 17 राज्यों से लगभग 700 खिलाड़ी और करीब 150 ऑफिशियल्स ने हिस्सा लिया

ऑल इंडिया कराते फेडरेशन के वाइस प्रेसिडेंट सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश ने 27 स्वर्ण, 27 रजत और 39 कांस्य पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश ने 12 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, वहीं दिल्ली की टीम 8 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक लेकर तीसरे स्थान पर रही।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी कला, फिटनेस और फुर्ती का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों को कराते के विभिन्न दांव-पेंच और रोमांचक मुकाबलों को देखने का अवसर मिला। आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को कराते जैसे अनुशासन और आत्मरक्षा के खेलों से जोड़ना तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है।

रीवा के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि;-

प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की ओवरऑल जीत में रीवा के खिलाड़ियों ने भी उल्लेखनीय योगदान दिया। रीवा के कई खिलाड़ियों ने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया। स्थानीय खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों ने इन खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर गर्व जताया है।

साझा करेंFacebookXWhatsApp

संबंधित खबरें