बुधवार, 28 अक्टूबर 2026तह तक तहकीकात, मुद्दे की बात, मुद्दत के बाद।
ई-पेपर
मध्य प्रदेश

विशाल रक्तदान अभियान में एएसपी विक्रम सिंह परिहार ने स्वयं भी किया रक्तदान;

विशाल रक्तदान अभियान में एएसपी विक्रम सिंह परिहार ने स्वयं भी किया रक्तदान;

लेखक नरेंद्र बुधौलिया
विशाल रक्तदान अभियान में एएसपी विक्रम सिंह परिहार ने स्वयं भी किया रक्तदान;
साझा करेंFacebookXWhatsApp

सिविल अस्पताल मऊगंज में स्थानीय स्तर पर आयोजित विशाल रक्तदान अभियान में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मऊगंज विक्रम सिंह परिहार स्वयं शिविर में उपस्थित हुए और रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया।

विशाल रक्तदान अभियान में एएसपी विक्रम सिंह परिहार ने स्वयं भी किया रक्तदान;

रक्तदान करते हुए एएसपी परिहार ने कहा कि – “रक्तदान महादान है, यह मानव जीवन बचाने का सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए ताकि आपात स्थिति में किसी भी मरीज की जान बचाई जा सके।”

शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय युवा, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता तथा पुलिस विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदान कर इसे सफल बनाया।

रक्तदान शिविर के आयोजकों ने एएसपी विक्रम सिंह परिहार के शिविर में शामिल होकर रक्तदान करने को प्रेरणादायक बताया और उनका आभार जताया।

इस तरह मऊगंज में आयोजित रक्तदान शिविर समाजसेवा और मानवता के प्रति एक अद्भुत उदाहरण बन गया।

साझा करेंFacebookXWhatsApp

संबंधित खबरें