सोमवार, 26 अक्टूबर 2026तह तक तहकीकात, मुद्दे की बात, मुद्दत के बाद।
ई-पेपर
अपराध और कानून

बस स्टैंड सुलभ कॉम्प्लेक्स में महिला से दुष्कर्म का प्रयास, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

बस स्टैंड सुलभ कॉम्प्लेक्स में महिला से दुष्कर्म का प्रयास

लेखक नरेंद्र बुधौलिया
बस स्टैंड सुलभ कॉम्प्लेक्स में महिला से दुष्कर्म का प्रयास, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
साझा करेंFacebookXWhatsApp

रीवा शहर के पुराने रेवांचल बस स्टैंड परिसर स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स में आज बुधवार को दिनदहाड़े महिला यात्री से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। जानकारी के मुताबिक कॉम्प्लेक्स में कार्यरत एक कर्मचारी ने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए जोर-जोर से शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़े। हंगामा बढ़ता देख आरोपी कर्मचारी वहां से फरार हो गया।

महिला यात्री;-

सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बस स्टैंड चौकी पुलिस ;-

स्थानीय यात्रियों का कहना है कि बस स्टैंड परिसर में आए दिन असामाजिक तत्व सक्रिय रहते हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर कोई ठोस इंतज़ाम नहीं हैं। इस घटना ने एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

साझा करेंFacebookXWhatsApp

संबंधित खबरें