बरगवां नगर परिषद की अगुवाई में अमृत हरित अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न;
अमृत हरित महाभियान के तहत नगर परिषद बरगवां क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डो में 12000 पौधा रोपण किया गया है,

जिले के बरगवां तहसील अंतर्गत अमृत हरित महाभियान के तहत नगर परिषद बरगवां क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डो में 12000 पौधा रोपण किया गया है, जिसका मुख्य रूप से वार्ड क्रमांक 02 हिंडाल्को के अंदर साथ ही बरगवां के सभी वार्डों में पौधारोपण किया गया है जिसमें मुख्य रूप से मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंकित उक्के के दिशा निर्देश में पौधारोपण किया गया है, वृक्षारोपण के साथ-साथ जिन जिन बार्डो मे वृक्षारोपण किया गया है, बाढ़ के सभी जिम्मेदार पार्षद गणों को समझाइए दिया गया है कि वृक्षों का देखभाल करना अपना परम कर्तव्य है वृक्षों को समय-समय पर पानी तथा वृक्षों का देखभाल करना अपना नैतिक धर्म है एक पेड़ मां के समान माना गया है, पेड़ हमारे जीवन में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं पेड़ पौधे कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण कर ऑक्सीजन प्रदान करते हैं जिसे स्वच्छ वातावरण निर्मित रहता है, जिसमें महत्वपूर्ण भूमिका:-- अध्यक्ष नगर परिषद बरगवां, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ,उपयंत्री अशोक शाह नोडल अधिकारी विजय बहादुर जायसवाल एवं उनकी टीम द्वारा पौधारोपण किया गया है।



