मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026तह तक तहकीकात, मुद्दे की बात, मुद्दत के बाद।
ई-पेपर
मध्य प्रदेश

मच्छर भागने के लिए लगाई गई आग से गोशाला जली, पांच गोवंश की मौत

मच्छर भागने के लिए लगाई गई आग से गोशाला जली,

लेखक नरेंद्र बुधौलिया
मच्छर भागने के लिए लगाई गई आग से गोशाला जली, पांच गोवंश की मौत
साझा करेंFacebookXWhatsApp

जिले के पपौंध थाना क्षेत्र में गोशाला में गोवंश के जलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम उजराबरा में रामकृष्ण मिश्रा के घर स्थित गौशाला में सोमवार की रात करीब 3.00 बजे आग लग गई।

रामकृष्ण मिश्रा के घर स्थित गौशाला में सोमवार की रात लगी आग ;-

आग ऐसे फैली कि गौशाला में मौजूद सभी पांच गौवंशों की मौत हो गई। गोवंशों चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग काफी तेज होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद बचाव कर आग पर काबू पाया। गोशाला के पास ही मिश्रा परिवार का घर होने के कारण आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे और नुकसान होने से बच गया। थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गौवंशों को मक्खियों से बचाने के लिए गौशाला में धुआं किया गया था। आशंका है कि इसी कारण आग लग गई। हालांकि, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

साझा करेंFacebookXWhatsApp

संबंधित खबरें