सोमवार, 26 अक्टूबर 2026तह तक तहकीकात, मुद्दे की बात, मुद्दत के बाद।
ई-पेपर
अपराध और कानून

पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका की दस्तयाबी ;

पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका की दस्तयाबी

लेखक नरेंद्र बुधौलिया
पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका की दस्तयाबी ;
साझा करेंFacebookXWhatsApp

पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा लंबित गुमशुदगी नाबालिग बालिका/बालक के प्रकरणों की समीक्षा की गई थी। जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक प्रकरणों का आवलोकन कर थाना प्रभारियों को दस्तयाबी हेतु समुचित निर्देश दिये गए थे, जिसके तारत्म्य में थाना गोहपारू पुलिस, शहडोल द्वारा नाबालिग बालिका की दस्तयाबी की गई।

पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका की दस्तयाबी ;-

दिनांक 21.03.2025 को थाना गोहपारू अंतर्गत अज्ञात व्यक्ति द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की गुमशुदा रिपोर्ट परिजनों द्वारा दर्ज करायी गई थी। जिस पर गोहपारू पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसके उपरांत गोहपारू पुलिस द्वारा परिजनों से महत्तवपूर्ण जानकारी इकट्ठा कर पतासाजी की गई एवं सूचना मिलने पर दस्तयाबी हेतु तत्काल रवाना हुए। जिस पर 23.08.25 को नाबालिग बालिका को ग्राम टेटकी, थाना गोहपारू, शहडोल से दस्तयाब कर सही सलामत परिजनों को सुपुर्द किया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोहपारू निरी. विनय सिंह गहरवार के नेतृत्व में सउनि. भागचंद चौधरी, आर. अजीत एवं आर. प्रदीप बड़करे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

साझा करेंFacebookXWhatsApp

संबंधित खबरें