मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026तह तक तहकीकात, मुद्दे की बात, मुद्दत के बाद।
ई-पेपर
शिक्षा

अच्छी शिक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध होगी-

अच्छी शिक्षा सभी के लिए आवश्यक

लेखक नरेंद्र बुधौलिया
अच्छी शिक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध होगी-
साझा करेंFacebookXWhatsApp

सरकार ने शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया है छात्र छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुगमता से शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सभी संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है। उक्त आशय के विचार सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने शा. उ. मा . वि . खड़ौरा में छात्र छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किए।

खड़ौरा में छात्र छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण कार्यक्रमकी फोटो -

विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़ौरामें विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक के मुख्य आतिथ्य में सायकल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य राकेश शुक्ला ने छात्र छात्राओं को वितरित की जा रही सायकल के एवं विद्यालय के मांग पत्र के संबंध में अवगत कराया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल ने अपने उद्बोधन में प्रदेश एवं केंद्र सरकार की शिक्षा के क्षेत्र में संचालित योजनाओं मध्यान भोजन, गणवेश, पाठयपुस्तक का वितरण, सायकल वितरण, छात्रवृति, मेधावी विद्यार्थियों के लिए लैपटॉप एवं स्कूटी प्रदाय आदि योजनाएं संचालित हैं ताकि छात्र छात्राओं को सुगमता से गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध हो सके। दूर से आने वाले छात्र छात्राओं को सायकल उपलब्ध हो जाने से विद्यालय आने जाने में मदत मिलेगी। पूर्व में विद्यालय दूर होने के कारण अधिकांश छात्राएं पढ़ाई बीच में ही छोड़ देती थीं, लेकिन अब सायकल मिल जाने से अध्ययन अध्यापन में सुविधा मिलेगी। मुख्य अतिथि ने कहा कि पिछले कार्यकाल में मेरे द्वारा इस विद्यालय में जो कार्य कराए गए थे,दस साल बाद भी विद्यालय उसी स्थिति में है विद्यालय का कोई विकास नहीं हुआ । उपस्थित जन समुदाय को विश्वास दिलाया कि मांग पत्र में उल्लेखित बिंदुओं के साथ ही विद्यालय के लिए आवश्यक सभी कार्य कराएं जाएंगे।मंचीय कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा छात्र छात्राओं को सायकल वितरित की गई तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण किया गया।

इस अवसर पर मुख्यरूप से प्रणव पाठक अध्यक्ष जनपद पंचायत देवसर, रमेश द्विवेदी मंडल अध्यक्ष नौढ़िया, राजकुमार द्विवेदी जिला महामंत्री भाजपा सिंगरौली, शिवम शुक्ला प्रदेश प्रवक्ता, कमलेन्द्र चतुर्वेदी, संतोष द्विवेदी, रावेंद्र द्विवेदी सरपंच धनहा, कालीचरण चतुर्वेदी, रामप्रकाश बैस सरपंच ईटार, रावेंद्र तिवारी, शिवेश द्विवेदी, सरोज चतुर्वेदी, नंदलाल सिंह, अंजनी बैस, लल्लू यादव, प्रभात चतुर्वेदी, प्रेमकुमार चतुर्वेदी, विकास गुप्ता, लालप्रताप राठौर, अरविंद केवट सरपंच बम्हनी, कन्हैयालाल प्रजापति सरपंच खड़ौरा, मंगलदीन बैस महामंत्री, विमलेंद्र चतुर्वेदी, अशोक चतुर्वेदी, परशुराम तिवारी, सहित भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी गण,विद्यालय के शिक्षक गण, अभिभावक गण, छात्र छात्राएं, गणमान्य जन उपस्थित रहे।

साझा करेंFacebookXWhatsApp

संबंधित खबरें