रीवा

पर्यावरण संरक्षण को लेकर निकाली कलश यात्रा, पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश।

अमिलकी में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा और महोत्सव संपन्न।

लेखक विंध्य सत्ता डेस्क
पर्यावरण संरक्षण को लेकर निकाली कलश यात्रा, पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश।
साझा करेंFacebookXWhatsApp

जन अभियान परिषद रीवा सेक्टर गोविंदगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत अमिलकी में शुक्रवार को नवांकुर संस्था सरिता शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा नवांकुर सखी हरियाली यात्रा एवं हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा रैली से हुई, जिसमें बैंड-बाजे के साथ ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके उपरांत सामूहिक वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर औपचारिक शुभारंभ किया गया। अतिथियों का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जनपद पंचायत रीवा की अध्यक्ष सुनीता यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

विशिष्ट अतिथियों में अमिलकी सरपंच बविता मिश्रा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी और पूर्व सरपंच रामनरेश मिश्रा शामिल रहे। स्वागत भाषण सरपंच बविता मिश्रा ने दिया, वहीं कार्यक्रम का विषय प्रवेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक जागेश्वर ताम्रकार ने कराया।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। जनपद अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में नवांकुर संस्था के प्रयासों की सराहना की और ग्रामीण सहभागिता को प्रेरणादायक बताया। विधायक नागेन्द्र सिंह ने पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए वृक्षारोपण जैसे आयोजनों को समय की आवश्यकता बताया।

इसके उपरांत नवांकुर सखियों को पौध भेंट कर वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया गया। आभार प्रदर्शन ब्लॉक समन्वयक अमित अवस्थी ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम समापन के उपरांत सभी को स्वल्पाहार वितरित किया गया। संस्था अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा ने सभी आगंतुकों एवं सहभागियों के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, विद्यालय प्राचार्य उमेश तिवारी, लौरा सरपंच राजेश वर्मा, हरदीशंकर सरपंच रामलखन सिंह, जनपद पंचायत की ईपीओ रश्मि गौतम, एडीओ नागेन्द्र मिश्रा, आजीविका मिशन के ब्लॉक समन्वयक अनिल तिवारी, पूर्व सरपंच रामनरेश मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि बाबूलाल यादव, सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव, स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ नागेन्द्र मिश्रा, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नवांकुर सखी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, प्रस्फुटन समिति सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

साझा करेंFacebookXWhatsApp

संबंधित खबरें