सोमवार, 26 अक्टूबर 2026तह तक तहकीकात, मुद्दे की बात, मुद्दत के बाद।
ई-पेपर
रीवा

रानी तालाब प्लांट में पंप खराब, रीवा में पेयजल आपूर्ति रहेगी प्रभावित

रानी तालाब प्लांट में पंप खराब,

लेखक नरेंद्र बुधौलिया
रानी तालाब प्लांट में पंप खराब, रीवा में पेयजल आपूर्ति रहेगी प्रभावित
साझा करेंFacebookXWhatsApp

नगर निगम रीवा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कई वार्डों में पेयजल संकट गहराने की आशंका है। रानी तालाब जल प्रदाय केंद्र से संचालित होने वाली टंकियों में से धोबिया टंकी, निपनिया, उपरहटी और चिरहुला हाउसिंग बोर्ड की दोनों टंकियां 23 अगस्त की शाम और 24 अगस्त की सुबह पर्याप्त रूप से नहीं भर सकेंगी।

नगर निगम रीवा ;-

नगर निगम ने जानकारी दी है कि रानी तालाब प्लांट में पेयजल आपूर्ति के लिए दो मोटर पंप स्थापित हैं। इनमें से एक मोटर पंप में तकनीकी खराबी आ गई है। इसके सुधार कार्य हेतु 23 अगस्त 2025 को मरम्मत की जाएगी। इस दौरान केवल एक मोटर पंप से ही जल आपूर्ति संभव होगी, जिससे टंकियां लगभग आधी ही भर पाएंगी।

स्थिति के कारण प्रभावित टंकियों से जुड़े उपभोक्ताओं तक जल आपूर्ति अपर्याप्त रहेगी और विशेषकर टंकियों से दूर के क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच पाएगा।

नगर निगम ने अपील की है कि उपभोक्ता एहतियातन अपने दैनिक उपयोग हेतु जल पहले से ही संचित कर लें।

साझा करेंFacebookXWhatsApp

संबंधित खबरें