आरटीओ अधिकारी अनपा खान ने 500 रुपये का चालान काटने के बाद पहनाया हेलमेट
परिवहन अधिकारी ने हेलमेट है जरुरी अभियान को प्रभावी बनाने राखी बांधकर किया नवाचार

परिवहन विभाग ने जिले में दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट की जरुरत व महत्व बताने का अभियान शुरू कर दिया: गया है। इस अभियान का नेतृत्व परिवहन अधिकारी अनपा खुद कर रही - है।
परिवहन अधिकारी अनपा की तस्वीर ;-
रक्षाबंधन से शहर के न्यू गांधी चौक के दिन अभियान की शुरुआत किया है, जो लगातार जारी रहेगा। इस अभियान - मे यातायात पुलिस में शामिल है। संभागीय मुख्यालय के न्यू गांधी चौक में परिवहन अधिकारी ने उन वाहन चालकों को रोका जो बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे। चालकों के रुकते ही उनकी कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर यह संकल्प लिया गया कि वे हेलमेट लगाएंगे। उनको बताया गया कि सड़क पर उनकी खुद की सुरक्षा सबसे बड़ी रक्षा है। यदि बहनों की रक्षा करना चाहते हैं, तो हेलमेट लगाकर पहले अपनी सुरक्षा करें। इस दौरान 500 रुपये का जुमाना किया और हेलमेट बहनाकर रवाना किया गया। उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश में हेलमेट है जरुरी अभियान लगातार चला रहा है, जिससे प्रेरित होकर परिवहन विभाग ने भी अलग अंदाज में अपना अभियान शुरु किया है। परिवहन अधिकारी ने 500 रुपये का चालान काटने के बाद हेलमेट उपहार में दिलाया, ताकि चालक आगे से नियमों का पालन कर सके। गांधी चौक से शुरु हुए इस अभियान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पहल की सराहना किया। वहीं वाहन चालकों ने स्वीकार किया कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनते थे, लेकिन आरटीओ की पहल ने उन्हें प्रभावित किया है। अब वे बिना हेलमेट के वाहन नहीं चलाएंगे। परिवहन अधिकारी अनपा खान ने कहा कि हेलमेट सिर्फ नियम पालन का हिस्सा नहीं है, दुर्घटना के समय जीवन 'बचाने का सबसे बड़ा कवच है। उन्होंने कंहा कि अक्सर लोग चालान से बचने के लिए हेलमेट पहनते हैं, जबकि असल कारण अपनी और परिवार की सुरक्षा होनी चाहिए। परिवहन अधिकारी ने कहा कि इस तरह के अभियान से लोगों के व्यवहार में बदलाव लाया जा सकता है। यही कारण था कि रक्षाबंधन से अभियान चलाया गया और उसका असर भी दिखा है। परिवहन अधिकारी ने कहा कि हेलमेट अभियान इसी तरह जारी रहेगा।



