शहडोल-रीवा मार्ग पर अब लगेगा टोल टैक्स,छोटे वाहनों को भी देना होगा शुल्क
शहडोल-रीवा मार्ग पर अब लगेगा टोल टैक्स,

अब शहडोल-रीवा मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को टोल टैक्स चुकाना होगा। म.प्र. सड़क विकास निगम लिमिटेड ने वैचा-व्यौहारी-टेका मोड़ मार्ग (राज्य राजमार्ग क्रमांक 57) पर निर्मित करकी टोल प्लाजा पर उपभोक्ता शुल्क लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है।
करकी टोल प्लाजा;-
निगम के आदेशानुसार 16 अगस्त 2025 से टोल संग्रहण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। सूचना के मुताबिक, पहले हैमिंग इंजीनियरिंग सेक्शन (किमी से किमी 72 तक) पर हल्के व्यावसायिक वाहनों से 130 रुपये, ठूक से 320 रुपये और मल्टी एक्सल टंक से 645 रुपये प्रति यात्रा शुल्क वसूला जाएगा। वहीं दूसरे हैमिंग इंजीनियरिंग सेक्शन (किमी 72 से 111.500 तक) में हल्के व्यावसायिक बाहनों पर 70 रुपये, ट्रक पर 175 रुपये और मल्टी एक्सल ट्रक पर 355 रुपये टोल टैक्स लगेगा। निगम की ओर से स्पष्ट किया गया है कि करकी, तहसील जयसिंहनगर जिला शहडोल में किमी 106.300 पर बनाया गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, टोल टैक्स लागू होने से आम जनता पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा, क्योंकि छोटे-छोटे व्यापारी भी नियमित रूप से इस मार्ग से आते-जाते हैं। हालांकि भारी वाहन संचालकों पर इसका असर अधिक देखने को मिलेगा। सड़क विकास निगम का कहना है कि बेहतर सड़क सुविधा और रखरखाव के लिए टोल वसूली व्यवश्यक है। ये दरें 31 अगस्त 2025 तक प्रभावी राहेगी। उसके बाद पुनरीक्षण की संभावना है। टोल प्लाजा का पहला हिस्सा ग्राम मझ, तहसील ब्यौहारी जिला शहडोल में किमी 70.250 पर तथा दूसरा हिस्सा ग्राम इस फैसले से रीवा-शहडोल मार्ग पर आवागमन करने बालों को अब हर यात्रा पर निश्चित राशि चुकानी होगी। हालांकि स्थायी छूट या स्थानीय वाहनों को राहत संबंधी जानकारी अभी निगम की ओर से स्पष्ट नहीं की गई है।



