सोमवार, 26 अक्टूबर 2026तह तक तहकीकात, मुद्दे की बात, मुद्दत के बाद।
ई-पेपर
रीवा

खेत में जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से युवक किसान की मौत।

खेत में जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा:

लेखक नरेंद्र बुधौलिया
खेत में जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से युवक किसान की मौत।
साझा करेंFacebookXWhatsApp

ट्रैक्टर हादसा ;-

रीवा जिले के जवा थाना अंतर्गत नगमा गांव में बुधवार दोपहर खेत की जुताई करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। कीचड़ में फंसे ट्रैक्टर को निकालने की कोशिश के दौरान ट्रैक्टर पलट गया, जिससे चालक किसान राधेश्याम चर्मकार (उम्र 26 वर्ष) ट्रैक्टर के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, राधेश्याम खेत में जुताई कर रहा था, तभी ट्रैक्टर खेत में कीचड़ के कारण फंस गया। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा था, इसी दौरान ट्रैक्टर का अगला हिस्सा अचानक ऊपर उठ गया और असंतुलित होकर पलट गया। राधेश्याम ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

साझा करेंFacebookXWhatsApp

संबंधित खबरें