मध्य प्रदेश

13 सितम्बर को होगा वृहद नेशनल लोक अदालत का आयोजन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवसर ने दी जानकारी।

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत 13 सितम्बर 2025 को नेशनल लोक अदालत का वृहद आयोजन किया जाएगा।

लेखक विंध्य सत्ता डेस्क
13 सितम्बर को होगा वृहद नेशनल लोक अदालत का आयोजन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवसर ने दी जानकारी।
साझा करेंFacebookXWhatsApp

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत 13 सितम्बर 2025 को नेशनल लोक अदालत का वृहद आयोजन किया जाएगा उक्त नेशनल लोक अदालत में नालसा के निर्देशानुसार लंबित एवं प्री -लिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण हेतु रखा जाना है।उक्त नेशनल लोक अदालत में अन्य समस्त प्रकार की तैयारी हेतु संबंधित अधिकारीयों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।

नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों के अधिक से अधिक संख्या में निराकरण करने की तैयारी चल रही है अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवसर दिनेश शर्मा ने इस नेशनल लोक अदालत के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय की मंशा है कि लंबित तमाम तरह के प्रकरणों का त्वरित निराकरण हो इसके लिए बृहद स्तर पर प्रचार प्रसार भी कराये जा रहे हैं ताकि लोक अदालत का लाभ आमजनता व पक्षकारों को प्राप्त हो सके।

साझा करेंFacebookXWhatsApp

संबंधित खबरें