ताज़ा खबर

लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प: रीवा NSUI ने निकाली वोट सत्याग्रह तिरंगा यात्रा।

नरेंद्र बुधौलिया narendravindhyasatta@gmail.com अगस्त 18, 2025 01:56 PM   City:रीवा

एनएसयूआई द्वारा रविवार को रीवा में वोट सत्याग्रह तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने किया, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय के पास रही। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई, जिसमें हाथों में तिरंगा थामे सैकड़ों छात्र-युवा शामिल हुए और लोकतंत्र की रक्षा के नारे बुलंद किए।

 रीवा NSUI ने निकाली वोट सत्याग्रह तिरंगा यात्रा।;-

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मतदाताओं के साथ धांधली और वोट चोरी की साजिशें की जा रही हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि लोकतंत्र बचाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा और किसी भी चुनावी गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनता का वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और यदि इस पर चोट की जाएगी तो लोकतंत्र की जड़ें कमजोर होंगी। उन्होंने युवाओं से मतदान के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकार की हर हाल में रक्षा करने की अपील की।

इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी, राष्ट्रीय सचिव करन तामसेवार, राम राघव द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री साहिल यादव, सीधी अध्यक्ष सौरभ सिंह, जबलपुर अध्यक्ष सचिन रजक, प्रदेश महासचिव राहुल सोनी टोनू, नीलेश महर, प्रदेश सचिव निखिल सिंह गहरवार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और छात्र-युवा मौजूद रहे।