ताज़ा खबर

तराई आंचल में भाजपा द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा तीनो मंडलों की सयुक्त रही तिरंगा यात्रा देश भक्ति में डूबे दिखे लोग

नरेंद्र बुधौलिया narendravindhyasatta@gmail.com अगस्त 14, 2025 01:54 PM   City:सिरमौर ,रीवा

रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा के तराई आंचल में भाजपा द्वारा दिव्य और भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई;

रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा के तराई आंचल में भाजपा द्वारा दिव्य और भव्य तिरंगा यात्रा की तस्वीर -

जिसमे यह यात्रा तीनो मंडलों में पहुची वहीं तिरंगा यात्रा इटमा मोड़ से अतरैला मंडल के अध्यक्ष शालिकराम साहू के नेतृत्व तिरंगा लहराकर रवाना की गई वहीं इस तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि भाजपा नेता विवेक गौतम ज़िला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह मुरारी रहे साथ ही तिरंगा यात्रा इटमा मोड़ से पटेहरा, हरदहन, मोहरा मोड़, अतरैला, में तिरँगा यात्रा का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया इसके बाद यात्रा चौखंड़ी,शिवपुर, रामबाग में मंडल अध्यक्ष जवा अखिलेश सिंह के नेतृत्व में स्वागत के साथ साथ आगे के लिए रवाना किया गया जहां यात्रा पटियारी, दिव्यगवा में डभौरा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अग्निहोत्री के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया वही यात्रा लटियार पनवार, भौठी, कल्याणपुर मोड़, बरहुला,रमगढ़वा, होते हुए तिरंगा यात्रा का सभा के साथ समापन किया गया वहीं तिरंगा यात्रा के समापन के दौरान तीनों मंडल अध्यक्षों ने कहा कि कार्यक्रम में सहयोग करने वाले प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष समस्त राष्ट्र प्रेमियों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए रीवा से पधारे पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का भी हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया साथ ही तीनों मंडलो की पूरी टीम को जो इस कार्यक्रम में अनवरत अपनी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्यक्रम को सफल बनाया उनसे भविष्य में भी इस प्रकार की सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा की इस तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से भाजपा नेता सर्जेश पांडेय जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा तिवारी जिला मंत्री शरद साहू कार्यक्रम के सयोजक प्रमोद पयासी भाजपा नेता शिवशंकर तिवारी विनय तिवारी युवराज घनश्याम सिंह लक्ष्मण सोनी दीपक तिवारी पुष्पराज सिंह सरपंच अतरैला रामभवन पांडेय सरपंच दिलीप सिंह सरपंच राजीव द्विवेदीदेवदास द्विवेदी भाजपा नेता किशोरी लाल मिश्रा राजमणि गुप्ता अनिल गुप्ता वीरेंद्र गुप्ता नरेंद्र मिश्रा वहीं जवा मंडल से देवेन्द्र सिंह विनोद पांडेय लवकुश सिंह अनिल सिंह मनोज कुशवाहा सुचित गुप्ता अमित सिंह व डभौरा मंडल से नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय गुप्ता अंशुमान सिंह विधायक प्रतिनिधि रामपाल सिंह सुरेंद्र सिंह देवरी प्रमोद सिंह भाजपा नेता अंशुमान सिंह मोनू यादव विधायक प्रतिनिधि संजीव सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।