पुरानी बसों से मिलेगा छुटकारा शहडोल में भी जल्द शुरू होगा सर्वे

प्रदेश भर में बस सेवाओं को पहले से बेहतर बनाने के लिए सरकार मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना शुरू करने जा रही है, जिसका सर्वे शहडोल में जल्द शुरू होने वाला है। सरकार शहर व शहर के बाहर की बस सेवाओं को एक साथ लाएगी। इससे यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक बस सर्विस का लाभ मिलेगा। मध्य प्रदेश पैसेंजर ट्रांसपोर्ट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड नाम से कंपनी भी बन गई है। इस योजना के तहत हर क्षेत्र में ट्रैफिक का सर्वे किया जा रहा है, जिसके आधार पर नए बस रूट बनाकर बसों की संख्या तय की जाएगी। उज्जैन और इंदौर में सर्वे का काम पूरा हो चुका है, जबकि जबलपुर और सागर में सर्वे चल रहा है। इसके बाद भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल में जल्द ही सर्वे शुरू होगा। नई योजना में प्राइवेट बस आपरेटरों को भी शामिल किया जाएगा। सरकार की निगरानी में कांट्रेक्ट के जरिए उन्हें - सिस्टम से जोड़ा जाएगा। सभी बसें नई गांवों का सफर होगा आसान, शहडोल बस टर्मिनल निर्माण की तैयारी बनी कपंनियों की देखरेख में चलेंगी। ऐसे में अब पुरानी बसें बाहर हो जाएंगी। सेवा शुरू होने से निजी बस मालिकों की मनमानी पर अंकुश लगेगा और शहर से गांव तक अच्छी कंडीशन की बसों में यात्री सफर करेंगे। हर जिले में बस डिपो, आधुनिक बस स्टैंड और बस स्टाप बनाए जाएंगे। शहडोल में चार करोड़ की लागत से नए बस स्टैंड का निर्माण भी स्वीकृत हो गया है। 15 करोड़ की लागत से नगर पालिका ने शहडोल बस टर्मिनल (नया बस स्टैंड) बनाने के लिए शहर से लगे कोटम गांव में जमीन चिंहित कर लिया है। निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृत भी मिल गई। आगे की प्रक्रिया चल रही है। संभावना है कि वर्षा के बाद निर्माण कार्य शुरु करा दिया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष घनश्यामदास जायसवाल के प्रयास के बस स्टैन का आधुनिक प्लान तैयार किया गया है। सांसद हिमांद्री सिंह ने चार करोड़ की राशि नगर पालिका का बस स्टैंड के लिए राशि उपलब्ध भी करा दिया है। शेष राशि के लिए अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा प्रयासरत है। इनका दावा है कि शहर विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। शहर के विस्तार साथ सुविधाओं का विस्तार होगा।
इनका कहना है ,
सरकार मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना शुरू करने की तैयारी में हैं, लेकिन अभी योजना शुरु करने के निर्देश नहीं आए हैं। योजना बनी है और कई संभागों में सर्वे भी चल रहा हैं। इसके बाद शहडोल में भी सर्वे शुरु हो सकता है।
अनपा खान-क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सँभाग शहडोल।
