ताज़ा खबर

रीवा की स्वच्छता उपलब्धि पर सौगात: नगर निगम कर्मचारियों को बारह लाख पचास हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

नरेंद्र बुधौलिया narendravindhyasatta@gmail.com अगस्त 07, 2025 01:59 PM   City:रीवा

रीवा की स्वच्छता उपलब्धि पर सौगात:-

देशभर के स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में रीवा नगर निगम को पाँचवाँ स्थान मिलने पर शहरवासियों में गर्व और नगर निगम कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। इस सफलता पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने निगम के सभी कर्मचारियों के लिए ( 12.50 ) बारह लाख पचास हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।

इस सम्मान और सौगात के लिए बुधवार को नगर निगम के समस्त कर्मचारी कार्यालय परिसर में एकत्र हुए और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का सामूहिक रूप से आभार जताया।

नगर निगम आयुक्त ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि यह प्रोत्साहन राशि रक्षाबंधन से पूर्व उनके खातों में अंतरित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि नगर निगम परिवार की मेहनत और टीमवर्क का परिणाम है।

नगर निगम कर्मचारियों ने कहा कि यह सम्मान न सिर्फ उनके प्रयासों की सराहना है बल्कि भविष्य में भी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए ऊर्जा देगा।