ताज़ा खबर

मध्यप्रदेश के मैहर की बेटी अंजना सिंह ने रचा इतिहास।

मनीष मिश्रा manishvindhyasatta@gmail.com अगस्त 08, 2025 04:22 PM   City:रीवा

मध्यप्रदेश के मैहर की बेटी अंजना सिंह जो रीवा न्यायालय में प्रैक्टिस करती हैं यूरोप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एल्ब्रस पर तिरंगा फहराकर पूरे देश और मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है।मैहर जिले के एक गांव "बेंदुरा कला" से निकलकर वैश्विक पर्वतारोहण में यह उपलब्धि उनके अदम्य साहस, कठिन परिश्रम और मजबूत संकल्प का परिणाम है।


अंजना सिंह ने माउंट एल्ब्रस पर फहराया  तिरंगा;-                     

उनका यह अद्वितीय कार्य निश्चित ही प्रदेश और देश के युवाओं को ऊँचाइयाँ छूने की प्रेरणा देगा।

हम आपको बता दे कि अंजना सिंह रीवा जिला न्यायालय में बतौर अधिवक्ता प्रेक्टिस करती है , आज उनके रीवा जिला न्यायालय आवागमन पर अधिवक्ताओं स्वागत किया,

हम आपको बता दे कि अंजना सिंह ने हाल ही में यूरोप की सबसे । ऊंची चोटी माउंट अलर्ब्स को फतह कर भारत का नाम रोशन किया है।