ताज़ा खबर

संचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गाँधी के जयंती पर जिला कांग्रेस ने माल्यार्पण कर किया नमन

उमाकांत द्विवेदी umakantdwivedi@gmail.com अगस्त 21, 2025 05:03 PM   City:सिंगरौली

सूचना एवं संचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गाँधी के जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर ने जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। उपस्थित सभी वरिष्ठ एवं युवा नेताओं ने उनकी राजीव चौक माजन मोड़ स्थित प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गाँधी  के जयंती पर जिला कांग्रेस ने माल्यार्पण कर किया नमन;-

जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने राजीव की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा की ये उनकी दूरदर्शिता का परिणाम है जो आज भारत संचार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर है और इतना बड़ा देश आज सूचना तंत्र के माध्यम से एकजुट है। देश की प्रगति में संचार का बड़ा योगदान है। आज यह भी उनकी दूरदर्शिता का ही परिणाम है। उनके द्वारा युवाओं के मताधिकार की उम्र की सीमा, पंचायत राज व्यवस्था में किये गए विकेन्द्रिकरण और पंचायत को

अधिक शक्ति देने जैसे कार्य मील के पत्थर जैसे हैं। सामाजिक न्याय और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाने में भी उन्होंने कई कदम उठाये। आज हम सभी ना सिर्फ उन्हें नमन करते हैं बल्कि उनके सफल प्रयासों हेतु धन्यवाद भी ज्ञापि

करते हैं। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम अशोक शर्मा, रुपेश चंद्र पाण्डेय, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, रेनू शाह, अशोक शाह, अशोक सिंह पैगाम, के. डी सिंह, राघवेंद्र श्रीवास्तव, देवेंद्र पाठक, लवलेश सिंह, शेखर सिंह, परमेश्वर पटेल, अनिल वैश्य, प्रेमसागर मिश्रा, रामगोपाल पाल, कृष्णा सिंह परिहार, मनोज शाह, सुदामा कुशवाहा, जुल्फीकार अली, साहिद खान, सुरेंद्र साकेत, संदीप शाह, मोनिश खान, खान, मुकेश शर्मा, अजय सिंह, बृजेन्द्र शर्मा, अन्नू पटेल, अखिलेश शाह, उसेद हसन सिद्दीकी, गोमती कुशवाहा, रामलखन कुशवाहा, मोहित कुशवाहा, विवान खान, अवधेश कुशवाहा, रामबाबू बैस, विकाश कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, हरिश्चंद्र कुशवाहा, अजय कुशवाहा, बी एल यादव, आर सी वर्मा, अनिल शाह, सुरेंद्र कुमार शाह सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।