स्व. श्रीनिवास तिवारी की प्रतिमा लगाने को लेकर सियासी घमासानः रीवा में प्रशासन ने मना किया तो कांग्रेसी बोले-लगाकर रहेंगे।

रीवा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्रीनिवास तिवारी की जयंती पर लगाई जाने वाली प्रतिमा को लेकर अब रोक लग गई है। जिसे लेकर अब कांग्रेस और प्रशासन के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। दरअसल नगर निगम प्रशासन जिसे एसएफ चौराहा बता रहा है। पुलिस उसे पुलिस लाइन चौराहा बता रही है।
वहीं प्रतिमा लगाने के काम के पहले ही ठनाठनी शुरू हो गई है। जहां प्रशासन ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अब प्रतिमा लगाने पर अड़ गई है।
दरअसल श्रीनिवास तिवारी की प्रतिमा को लगाने के लिए बीते काफी समय से तैयारियां चल रही थीं। आगामी 17 सितंबर को श्रीनिवास तिवारी के शताब्दी के अवसर पर प्रतिमा का आवरण होना था। जो अब खटाई में पड़ता दिखाई दे रहा है। हालांकि अब पूरे मामले को लेकर कांग्रेस अब प्रशासन और सरकार दोनों पर हमलवार दिखाई दे रही है।
महापौर अजय मिश्रा (बाबा) ने कहा कि,
महापौर अजय मिश्रा की फोटो;
जिस चौराहे पर प्रतिमा को लगाना है। उस चौराहे पर बीते दस दिनों से काम चल रहा है। लेकिन आज अचानक से पुलिस प्रशासन से मौके पर पहुंचकर काम को रोक दिया। चौराहे के नाम को लेकर भी नगर निगम और प्रशासन के बीच मतभेद की स्थिति है।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा ने कहा कि,
कांग्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा की फोटो ;
प्रतिमा तो लग कर रहेगी और और हर हाल में लगेगी। उन्होंने प्रशासन को चेतावानी भी दी है कि अवरोध करोगे लेकिन रोक नहीं पाओगे।
