17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलाया जाएगा स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान, महिला स्वास्थ्य शिविरों का किया जाएगा आयोजन।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने जानकारी दी है कि शासन के निर्देशानुसार स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान जिले मे 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक मनाया जायेगा। इस अभियान का मुख्य उद्ेश्य महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण को बढावा देना है।
महिला स्वास्थ्य शिविरों का किया जाएगा आयोजन;
महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को मजबूत करके परिवार एवं समुदाय को सशक्त बनाया जायेगा तथा सभी सक्रिय सहयोग से इसे जन आन्दोलन का स्वरूप दिया जायेगा। उन्होंने बताया की सभी आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों, जिला अस्पताल तथा मेडिकल कॉलेज में महिला स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें महिलाओं की स्वास्थ्य जॉच, मुख, स्तन, गर्भाशय ग्रीवा, कैंसर की स्क्रीनिंग, एनीमिया जॉंच किशोरियों व महिलाओं को परामर्श, क्षय रोग की जॉंच, सिकल सेल रोगी की जॉंच, कार्ड वितरण तथा परामर्श के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं दी जायेंगी। अभियान में स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक तथा दन्त चिकित्सक आदि सेवाएं देंगे। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु निजी अस्पतालों एवं क्लीनिकों का भी सहयोग लिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल के लिए गर्भवती महिलाओं की जॉंच, परामर्श तथा मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड वितरण तथा टीकाकरण की सेवायें प्रदान की जायेंगी। इसी प्रकार जन-जागरूता कर व्यवहार परिवर्तन कर महिलाओं का जागरूक किया जायेगा। इसी प्रकार निक्षय मित्र नामांकन अभियान चलाकर जिले को टी.बी. मुक्त बनाया जायेगा। इस दौरान रक्तदान शिविरों का आयोजन रेडक्रॉस सोसायटी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के रूप मे मनाया जायेगा एवं 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वैच्छिक अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान को स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा, उच्च शिक्षा, पंचायती राज तथा ग्रामीण विकास एवं नगरीय निकायों सेे समन्वय कर संचालित किया जायेगा। जन संचार माध्यमों तथा सोशल मीडिया और सामुदायिक स्तर की गतिविधियॉं आयोजित कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
