ताज़ा खबर

हरियाली महोत्सव अभियान: एक पेड़ मां के नाम त्रिदण्डी मठ के परिसर में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

नरेंद्र बुधौलिया narendravindhyasatta@gmail.com अगस्त 05, 2025 01:14 PM   City:रीवा

पर्यावरण जागरूकता को जनांदोलन बनाने की दिशा में हरियाली महोत्सव अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम त्रिदण्डी मठ के परिसर में जगद्‌गुरू रामानुजाचार्य श्री स्वामी शेषमणिदासाचार्य जी महाराज त्रिदण्डी मठ के मार्गदर्शन में पत्रकार बंधु एवं जनप्रतिनिधिओ ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान कार्यक्रम में पंडित दीप नारायण शास्त्री द्वारा मंत्रों उच्चारण के साथ 

गोविंदगढ़ के त्रिदण्डी मठ के परिसर में मंगलवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर फलदार, छायादार व फूलदार पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने न सिर्फ पौधे लगाने का संकल्प लिया बल्कि वर्ष भर उन्हें पानी देकर उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी उठाने का संकल्प लिया।

सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि कोई पौधा खराब होता है तो उसकी जगह नया पौधा लगाया जाएगा। 

वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण मिश्रा ने आज के इस अभियान की सराहना की और कहा कि सभी पत्रकार बंधु सिर्फ खबरें ही नहीं देते, बल्कि समाज में जागरूकता और चेतना भी पैदा करते है, चाहे वह पर्यावरण संरक्षण हो, जल स्रोतों की रक्षा या सामाजिक सरोकार। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी को सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।

पौधरोपण में शामिल लोगों ने रखे विचार

त्रिदण्डी मठ द्वारा कई वर्षों से यह अभियान चलाया जा रहा है। गोविंदगढ़ नगर में इस अभियान का सबसे बड़ा उदाहरण त्रिदण्डी मठ है। यहां पर सीमित संसाधन के के वजूद कई पौधे लगवाए गए हैं, जो आज ऑक्सीजन टैंक बनकर तैयार हो रहें है। हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना होगा।

जगद्‌गुरू रामानुजाचार्य श्री स्वामी शेषमणिदासाचार्य जी महाराज।

हरियाली महोत्सव एवं 

एक पेड़ मां के नाम का यह अभियान प्रकृति से जुडऩे का माध्यम है। हर व्यक्ति को साल में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। पेड़ हमें नि:शुल्क ऑक्सीजन, छाया व फल देते हैं। आज लगाया गया पौधा भविष्य में जीवनदायी वृक्ष बनेगा। मैं पत्रिका के इस अभियान की सराहना करता हूं।

वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण मिश्रा गुढ़।

यह अभियान भविष्य की पीढ़ी के लिए अनमोल है। हम पेड़ लगाकर आने वाले कल को सुरक्षित बना सकते हैं। हर नागरिक को पर्यावरण का रक्षक बनना चाहिए। यह सिर्फ अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली बननी चाहिए। पत्रिका समाज में जागरूकता फैलाने का श्रेष्ठ कार्य कर रहा है।

पत्रिका समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार डॉ महेश सिंह।

हमारी जिम्मेदारी है कि अगली पीढ़ी को हरित वातावरण मिले। हमारा यह अभियान समाज को नई दिशा देता है। पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना अधूरी है। हर पौधा आने वाले संकटों से लडऩे की ढाल है। मैं हर साल पौधा लगाने की प्रतिज्ञा करता हूं।

सिटी पत्रकार मृगेंद्र सिंह।

गोविंदगढ़ त्रिदण्डी मठ परिसर को हरित बनाना हम लोगों की प्राथमिकता है। पेड़ों से ही शुद्ध हवा और शांत वातावरण मिलता है। इस अभियान ने जनभागीदारी का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुझे गर्व है कि मैंने इस अभियान में भाग लिया। यह शुरुआत है, हम सभी को इसे निरंतर जारी रखना चाहिए।

अलख मुनि तिवारी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्य समिति सदस्य।

किसी भी शहर या नगर का सौंदर्य वृक्षों से ही बढ़ता है। मैं आपने पत्रकार साथियों के साथ कई जगह सघन वृक्षारोपण किया है,

और मैं इस पहल की सराहना करता हूं। जो समाज के लिए बड़ी कारगर साबित होगा यह पौधरोपण सिर्फ एक दिन का काम नहीं, एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं अपने आस- पास क्षेत्र में भी इस अभियान को आगे बढ़ाऊंगा। पेड़ लगाने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता।

व्यापारिक जीवन में लोग अक्सर प्रकृति को भूल जाते हैं। पत्रिका ने हम सभी को एक बार फिर प्रकृति से जोड़ा है। पेड़ पर्यावरण के संतुलन के आधार स्तंभ हैं। हर पौधा एक नई उम्मीद की तरह होता है। मैं व्यक्तिगत रूप से पेड़ों की देखभाल का संकल्प लेता हूं।

हरियाली महोत्सव अभियान-;

केदारनाथ गुप्ता पूर्व मंडल उपाध्यक्ष ,

गांव और शहर दोनों को हरियाली की जरूरत है। यह एक महान अभियान हैं हमें सोचने पर मजबूर करता है। आज का पौधा कल का जीवनदाता बनता है। हर व्यक्ति को इस मुहिम से जुडऩा चाहिए। मैं इस प्रयास में सहयोग करते हुए गौरव महसूस करता हूं।

पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र वर्मा,

पेड़ लगाना, उनको सुरक्षित करना हर व्यक्ति के जीवन का अहम हिस्सा होना चाहिए। पेड़ बचेंगे तो हमारी सांसें सुरक्षित रहेंगी। मैं नियमित रूप से पेड़ों की देखभाल करता हूं। साथ ही स्कूल के सभी बच्चों को प्रेरित करता हूं। मैं अपने स्कूल में जब बारिश का सीजन नहीं होता तो नियमित पेड़ों को पानी देता हूं। देव कुमार पाण्डेय मंडल उपाध्यक्ष कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

हरियाली महोत्सव अभियान के तहत आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में,

जगद्‌गुरू रामानुजाचार्य श्री स्वामी शेषमणिदासाचार्य जी महाराज, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण मिश्रा, पत्रिका समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार डॉ महेश सिंह, सिटी पत्रकार मृगेंद्र सिंह, राजीव गुप्ता फोटोग्राफर , पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्य समिति सदस्य अलख मुनि तिवारी, विंध्य सत्ता समाचार पत्र के प्रधान संपादक नरेंद्र बुधौलिया,पंडित दीप नारायण शास्त्री मंडल उपाध्यक्ष देव कुमार पाण्डेय, जितेंद्र सिंह तिवारी, अनिल मिश्रा, केदारनाथ गुप्ता, भैया लाल शुक्ला, फॉरेस्ट गार्ड, मोहम्मद रफीक खान, राजेंद्र वर्मा, वकील नागेंद्र सिंह, नव स्वदेश पत्रकार दिनेश सिंह तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।