केन्द्रीय जेल में आयोजित किया गया बलराम जयंती का भव्य कार्यक्रम

बलराम जयंती के अवसर पर भगवान श्री बलराम के प्रसंग, लोक कल्याणकारी जीवन गाथा से संबंधित जीवंत संवाद का भव्य आयोजन केन्द्रीय जेल में किया गया। जेल में परिरूद्ध बंदियों द्वारा सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से भगवान श्री बलराम एवं श्रीकृष्ण के जीवन का नाटय रूपांतरण कर संगीत एवं लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई।
केन्द्रीय जेल रीवा बलराम जयंती का आयोजन ;-
जेल अधीक्षक सतीश उपाध्याय ने कहा कि बलराम जयंती न केवल भगवान बलराम के दिव्य जन्म का उत्सव है, बल्कि शक्ति, धर्म, परिश्रम और आध्यात्मिक ज्ञान के सिद्धांतों के सम्मान का भी एक अवसर है। बलराम जयंती के अवसर पर कार्यक्रम एवं झांकी के आयोजन में उप जेल अधीक्षक योगेन्द्र पमार की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम में योगेन्द्र पमार उप जेल अधीक्षक, डॉ. पीयूष निगम चिकित्साधिकारी, श्याम सिंह कुशवाह सहायक जेल अधीक्षक, श्रीमती पूजा मिश्रा सहायक जेल अधीक्षक तथा अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
