एक पेड़ मां के नाम: त्रिदण्डी मठ परिसर में पौधारोपण, मिला हरियाली का संकल्प

गोविंदगढ़ स्थित त्रिदण्डी मठ में चल रहे हरियाली महोत्सव अभियान के तहत रविवार को (एक पेड़ मां के नाम) संकल्प के साथ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बाला वेंकटेश के दर्शन-पूजन और लड्डू गोपाल के झूला उत्सव से हुई
जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री स्वामी शेषमणिदासाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में सम्पन्न इस आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित दीप नारायण शास्त्री नेविधिवत पौधारोपण कराया। इस दौरान फलदार पौधे लगाए गए और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया। नेविधिवत पौधारोपण कराया। इस दौरान फलदार पौधे लगाए गए और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया।
त्रिदण्डी मठ परिसर में पौधारोपण-
भाजपा नेताओं ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में चल रहे वृक्षारोपण अभियान का हिस्सा है। एक पेड़ मां के नाम पहल आमजन को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण को जनांदोलन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। रीवा भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा, चाहे पर्यावरण संरक्षण हो, जल स्रोतों की रक्षा या सामाजिक सरोकार, हमारी सरकार इन सभी विषयों को लेकर संकल्पित है। हमें सक्रिय भागीदारी के साथ पर्यावरणीय चेतना को आगे बढ़ाना होगा। कार्यक्रम में रहे उपस्थित:
भाजपा नेताओं ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में चल रहे वृक्षारोपण अभियान का हिस्सा है। एक पेड़ मां के नाम पहल आमजन को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण को जनांदोलन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
रीवा भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा, चाहे पर्यावरण संरक्षण हो, जल स्रोतों की रक्षा या सामाजिक सरोकार, हमारी सरकार इन सभी विषयों को लेकर संकल्पित है। हमें सक्रिय भागीदारी के साथ पर्यावरणीय चेतना को आगे बढ़ाना होगा।
कार्यक्रम में रहे उपस्थित:
जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री स्वामी शेषमणिदासाचार्य जी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता उमाशंकर पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अलख मुनि तिवारी, पंडित दीप नारायण शास्त्री, देवेंद्र पाण्डेय, दिलीप शर्मा, एडवोकेट नागेंद्र सिंह सहित कई गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
