ग्रीन गणेश अभियान के तहत छात्राओं ने बनाई गोबर व मिट्टी के गणेश पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ;

सँभाग के जिले उमरिया में ग्रीन गणेश अभियान पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन मध्य प्रदेश शासन के तत्वाधान में जिला कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन व जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह के मार्गदर्शन पर युवा टीम उमरिया व लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट लाइफ वॉलिंटियर के द्वारा शासकीय कन्या विद्यालय बिरसिंहपुर पाली में ग्रीन गणेश अभियान एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें युवाओं की टोली की युवा एवं विद्यालय की छात्राओं ने अपने हाथों से गोबर व शुद्ध मिट्टी से गणेश जी की प्रतिमा बनाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
-
ग्रीन गणेश अभियान के तहत छात्राओं ने बनाई गोबर व मिट्टी के गणेश पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ;-
विद्यालय की छात्रों ने बड़ी संख्या में उत्साह से हिस्सा लिया और अपने हाथों से गणेश प्रतिमा का निर्माण किया। विद्यायल प्राचार्य रामशरण द्विवेदी ने बताया कि विद्यार्थियों को ग्रीन गणेश बनाकर पर्यावरण एवं जल को प्रदूषित होने से बचाने के लिए जागरूक किया। पर्यावरण को संरक्षित करना हमारा कर्तव्य है। लाइफ वालंटियर हिमांशु तिवारी ने कार्यशाला में प्रतिभागियों को अभियान के उद्देश्यों से परिचित कराते हुए पर्यावरण प्रदूषण के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी व मूर्ति को प्राकृतिक रंगो से सजाने के साथ उनका विसर्जन घर पर ही करने का संकल्प लेने हेतु प्रेरित भी किया गया। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि प्लास्टर ऑफ पेरिस तथा रासायनिक रंगों से निर्मित प्रतिमाओं का उपयोग न कर इसके स्थान पर मिट्टी से बनी प्रतिमाओं की स्थापना करें और उनका विसर्जन भी घर पर ही करें। इससे हमारे जलीय निकाय प्रदूषित नहीं होंगे।पर्यावरणीय जागरूकता के इस कार्यक्रम में आये प्रतिभागियों ने इसे सराहनीय प्रयास बताया।इस दौरान विद्यालय प्रभारी प्राचार्य ममिता बिल्थरे, पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी,शिखा बर्मन , निहारिका सिंह, अभिनव द्विवेदी, सौरभ पांडे,विद्यालय विद्यार्थी प्राची बर्मन, श्रुति बर्मन, आनंदी पनिका, दुर्गा सोंधिया, देवकी विश्वकर्मा, माननी काछी, शिवानी केवट, पूनम सिंह, अनुष्का सिंह, साक्षी रजक, शशि राव, रोमा शेख, सुहानी रजक, मनीष केवट, सत्या यादव, राधिका साहू , सोनम सोनी ,काजल चौधरी, कुसुम प्रजापति, मनीषा केवट, निशा केवट व सभी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के समापन में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया गया।
