ताज़ा खबर

पावर ग्रिड के विस्थापितों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रारंभ की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल;

उमाकांत द्विवेदी umakantdwivedi@gmail.com अगस्त 23, 2025 02:40 PM   City:सिंगरौली

 जिले के खम्हरिया ग्राम में संचालित पावर ग्रिड कंपनी के विस्थापितों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार से कंपनी गेट पर समाजवादी पार्टी के बैनर तले अनिश्चतकालीन भूख हड़ताल प्रारंभ कर दिया है। इस संबंध में सपा जिला उपाध्यक्ष सुधरमन सिंह यादव ने बताया कि कंपनी के विस्थापितों ने अपनी समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा है तथा ज्ञापन सौंपकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल प्रारंभ कर दी है।

पावर ग्रिड कंपनी के विस्थापितों ने समाजवादी पार्टी के बैनर तले अनिश्चतकालीन भूख हड़ताल प्रारंभ कर दिया है। ;-

विस्थापितों की मांग है कि विस्थापित बेरोजगारों को रोजगार दिया जाये तथा चिकित्सा, पानी पीने की टंकी बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था की जाये। मप्र शासन की जमीन का मुआवजा दिया जाये, रजिस्ट्री खर्च दिया जाये तथा सीएसआर फंड के तहत विकास कार्य किये जायें। राम सिंह पिता सुमेर सिंह का आराजी नं. 615/2 का पुनः नापित किया जाये। विस्थापितों ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता उनकी अनिश्चिकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी।