भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभवसिंह पंवार, पूर्व विधायक इंदौर सुदर्शन गुप्ता एवं संगठन जिला प्रभारी हरिनारायण यादव ने सर्किट हाऊस पर की रायशुमारी

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभवसिंह पंवार, पूर्व विधायक इंदौर सुदर्शन गुप्ता एवं संगठन जिला प्रभारी हरिनारायण यादव 11 अगस्त, सोमवार को झाबुआ के दौरे पर रहे। इस दौरान पर्यवेक्षक के रूप में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभवसिंह पंवार, पूर्व विधायक इंदौर सुदर्शन गुप्ता ने कॉलेज मार्ग पर सर्किट हाऊस में भाजपा के नेता एवं पदाधिकारियों से भाजपा जिला कार्यकारिणी को पुर्नगठन को लेकर बातचीत करने के साथ बंद करने में रायशुमारी भी की। पश्चात् देर शाम झाबुआ से आलीराजपुर के लिए प्रस्थान किया।
जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बतायसा कि 11 अगस्त, दोपहर करीब 3 बजे भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभवसिंह पंवार एवं पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता झाबुआ पहुंचे। जहां सर्किट हाऊस में उनका स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता दौलत भावसार एवं शैलेष दुबे, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश शर्मा, लक्ष्मणसिंह नायक, भाजपा जिला महामंत्रीत्रय सोमसिंह सोलंकी, कृष्णपालसिंह गंगाखेड़ी, गौरव खंडेलवाल, जिला मंत्री संगीता पलासिया, अर्चना राठौर, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सुराना, रामेश्वर नायक, राजेन्द्र उपाध्याय, जिला कार्यालय मंत्री मनोहर मोदी, जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर, वरिष्ठ पार्षद पं. महेन्द्रकुमार तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान, भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक आदि ने पुष्पमालाओं से किया। इस अवसर पर विशेष रूप से भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु अत्रिवाल भी उपस्थित थे।
कार्यकारिणी के पुर्नगठन को लेकर भाजपा के नेता एवं पदाधिकारियों से की वन-टू-वन चर्चा की फोटो -
पयर्वक्षकों मंे रूप में भायजुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभवसिंह पंवार एवं इंदौर विधायक सुदर्शन गुप्ता ने रायशुमारी में अपेक्षित पार्टी के नेता एवं पदाधिकारियों को बारी-बारी से बुलाकर उनसे रायशुमारी की। साथ ही पार्टी के अन्य पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं से भी बातचीत कर प्रदेश स्तर पर संगठन को इससे अवगत करवाया जाएगा। यह क्रम करीब ढ़ाई घंटे तक चला। सर्किट हाऊस में ही भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभवसिंह पंवार, पूर्व विधायक इंदौर सुदर्शन गुप्ता, भाजपा जिला संगठन प्रभारी हरिनारायण यादव के साथ अन्य नेताओं ने भोजन भी किया। झाबुआ में पार्टी स्तर पर नेता-पदाधिकारियों से चर्चा बाद यहां से आलीराजपुर के लिए प्रस्थान किया गया।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभवसिंह पंवार का पार्टी की ओर से नेता एवं जिला पदाधिकारियों ने सर्किट हाऊस पर किया स्वागत।
सर्किट हाऊस में भाजपा नेता एवं पदाधिकारियों से की गई चर्चा।
सर्किट हाऊस पर भाजपा नेता एवं पदाधिकारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहीं।
